बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, 26 जनवरी से जिले में लागू होगी 'नो हेलमेट नो पेट्रोल' रणनीति
बहराइच कलेक्ट सभागार में जिलाधिकारी ने जिले के अधिकारियों व पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ एक बैठक की इस बैठक के दौरान डीएम ने आगामी 26 जनवरी से जिले में नो हेलमेट न पेट्रोल का कड़ाई के साथ लागू करने के निर्देश दिए हैं। रविवार शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए डीआईओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए इस रणनीति को जिले में 26 जनवरी से लागू किया जाएगा।