मोहनलालगंज: बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, संदिग्धों की की गई चेकिंग
लखनऊ के दक्षिणी जोन में पुलिस उपायुक्त अमित कुमार आनंद के निर्देशन में बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम केंद्रों और उनके आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की। साथ ही, बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण किया गया।