खलीलाबाद: मगहर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, सवार बाल-बाल बचे
मगहर हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पहुंचकर कार सवार हरिहरपुर निवासी हर्ष पाल और उनके पिता दिवाकर पाल को बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बन