जमुई: बरुअट्टा में मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय का उद्घाटन किया, बच्चों को पढ़ाई में होगी आसानी
Jamui, Jamui | Apr 5, 2026 ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई को निखारने के लिए सदर प्रखंड के बरुअट्टा में प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनकर तैयार हो चुका है। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के सूचना प्रद्योगिकी एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने रविवार की दोपहर 12:30 बजे विधिवत उद्घाटन किया। इस विद्यालय के शुरू होने से अब स्थानीय बच्चों को प्लस टू तक की शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।