फरसगांव: NH-30 चिचाडी पुल पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, मृतकों की संख्या हुई 3
नेशनल हाईवे 30 चिचाड़ी पुल के पास शुक्रवार की सुबह 6 बजे माजदा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को 8 बजे फरसगांव अस्प्ताल लाया गया जहाँ , उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई। पुलिस में मृतकों की पहचान सीताराम, अनिल और मातादीन के रूप में की है वही घायल पंचम और पप्पू का ईलाज जारी है।