कुम्हेर: कुम्हेर कस्बे में ओवरलोड वाहनों से बार-बार लगता है जाम, आमजन परेशान, पुलिस प्रशासन नहीं दे रही ध्यान
कुबेर कस्बे में होकर गुजर रहे भरतपुर अलवर मार्ग पर बार-बार ओवरलोड वाहनों से जाम जैसी स्थिति बनी रहती है, जाम लगने से वाहन चालक सहित एम्बुलेंस चालक भी परेशान है,, ओवरलोड पूरी भूसा के ट्रैक्टर ट्रॉली गिट्टी क्रेशर के ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड माल भर कर लाते हैं, पूरी सड़क को घेर कर चलने से बार-बार जाम लग जाता है, थाने के सामने होकर भी ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं