चंदौसी: भैतरी फाटक पर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा
बनियाठेर थाना क्षेत्र के भैतरी फाटक पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष बनियाठेर थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।