धनोरा: वेतन भुगतान में अनियमितता पर भड़कीं आशा पर्यवेक्षक, अस्पताल के सामने प्रदर्शन
Dhanora, Seoni | Jul 6, 2026 वेतन भुगतान में वर्षों से हो रही अनियमितता और सरकार द्वारा घोषित वेतन वृद्धि लागू न किए जाने से नाराज आशा पर्यवेक्षकों ने अस्पताल परिसर के सामने प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।