धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में आत्महत्या के इरादे से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान
गजरौला के तिगरी गंगा धाम में आत्महत्या करने के इरादे से पहुंचे युवक को गोताखोरों ने बमुश्किल बचाया, शनिवार देर रात 1:40 पर तिगरी गंगा धाम के रहने वाले गोताखोर ओमपाल केवट ने बताया है कि वह तिगरी में बैठे हुए थे, तभी सूचना मिली कि उन्हें कोई व्यक्ति गंगा में डूब रहा है। यह सुनकर वह तुरंत गंगा की ओर दौड़े और बमुश्किल गंगा में डूब रहे युवक को बचाया।