धनौरा: गजरौला क्षेत्र के मोहल्ला बसंत विहार में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज
मोहल्ला बसंत बिहार में बच्चों के विवाद में हुई थी मारपीट, मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने 14 पर लिखा मुकदमा, 31,10, 2024 समय 4:00 मोहल्ला बसंत विहार में बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट हो गई थी। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शुक्रवार देर रात लगभग 2:00 के आसपास में पुलिस ने 14 लोगों पर मुकदमा लिख लिया है।