धनौरा: गजरौला ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के सामने दुकानों पर नगर पालिका ने चस्पा की नोटिस, अधिशासी अधिकारी के फर्जी साइन हुए
गजरौला ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के सामने पर कुछ दुकानों पर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में है और न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश भी दिए हैं। इसके बाद भी नगर पालिका ने संबंधित दुकानों पर नोटिस जारी कर चस्पा करवा दिए हैं। इससे सवाल खड़े हो रहे हैँ। नगर पालिका के नोटिस 23 अक्टूबर को जारी हुए हैं मगर, चस्पा शुक्रवार शाम 6 हुए हैं।