धनौरा: गजरौला के मायापुरी मोहल्ले में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 8 से 10 लाख रुपए का हुआ नुकसान
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला मायापुरी में कपड़े के गोदाम में अचानक लगी भयंकर आग 8 से 10 लाख का हुआ नुकसान, आपको बता दे की मायापुरी मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र गोपाल सिंह ने मोहल्ले में ही कपड़े का गोदाम बना रखा है। शुक्रवार रात में अपने घर पर गोदाम बंद कर चले गए थे, शुक्रवार देर रात 12:30 पर उनके पास फोन आया कि आपके गोदाम में आग लग गई।