बक्सर: बक्सर को मिला अपना जिला वन कार्यालय, अब कार्यों के लिए आरा नहीं जाना होगा, जिले में बैठेंगे डीएफओ
बक्सर जिला 17 मार्च 1991 को बनाया गया था, लेकिन जिला वन कार्यालय भोजपुर ही रह गया था। जिले के वन विभाग संबंधित कामकाज भोजपुर कार्यालय मे ही होता है। कामकाज के लिए 80 किलोमीटर की दूरी तय कर भोजपुर जाना पड़ता था। अब जिला वन कार्यालय बक्सर में स्थापित होने की वजह से तीन-तीन रेंजर जिला को मिलेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, आरा डिवीजन की स्थापना 1986 में की गई थी