भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में भीषण गर्मी का कहर, विद्यालयों का समय बदलने की मांग, मेल के माध्यम से प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जन चेतना के अंतर्गत विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर आज शनिवार को जिला महासचिव बनवारी गाडरी एवं एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष रितेश गुर्जर के नेतृत्व नए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन मेल के माध्यम से भेजा गया।