संपतचक: गोपालपुर में अवैध नशीली इंजेक्शन और एविल की बड़ी खेप बरामद, एक मुख्य संदिग्ध फरार
11 अप्रैल 2026 गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके में गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस और पटना औषधि नियंत्रक विभाग ने बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं की बरामदगी की है। छापेमारी में लीगेरिक नामक इंजेक्शन की 998 इकाइयां और एविल की 13,240 गोलियाँ कब्जे में ली गईं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि मुख्य संदिग्ध मंटू कुमार फरार है और उसकी