बडोनी: बड़ौनी: 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर युवक का खतरनाक स्टंट, रील बनाने का जुनून, हादसे का खतरा
Badoni, Datia | Apr 10, 2026 दतिया जिले के बड़ौनी नगर पंचायत क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब खतरनाक रूप लेती नजर आ रही है। गल्ला मंडी के पास बनी करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर युवकों द्वारा रील और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि एक युवक पाइप के सहारे टंकी से नीचे उतरता दिखाई दिया, जहां जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था।