लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने कहा: शिक्षा ऋण की जानकारी हर छात्र तक पहुंचे, किसान व युवा बैंकिंग योजनाओं से जुड़ें
लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले में संचालित बैंकिंग योजनाओं की प्रगति, ऋण वितरण और वित्तीय समावेशन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।