लोहरदगा: लोहरदगा की जनसमस्याओं पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद सीएम हेमंत सोरेन से मिले, समाधान का मिला आश्वासन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोहरदगा जिला समिति एवं जिले के सभी प्रखंडों के पदाधिकारी झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान सीएम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई।