राहतगढ़: BJP ने राहतगढ़ नगर को बनाया नया मंडल, सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अब होंगे 6 मंडल
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सुरखी विधानसभा में एक नया मण्डल का गठन किया है। जिसमें राहतगढ़ नगर को नया मण्डल बनाया गया है। जिससे सुरखी विधानसभा में अब मंडल की संख्या 5 से बढ़कर 6 हो गई है। अब सुरखी विधानसभा में राहतगढ़,सिहोरा जैसीनगर सुर्खी बिलहरा मंडल के अलावा राहतगढ़ नगर को नया ममण्डल बनाया गया है।