राहतगढ़: चौकी गांव की घाटी पर ट्रक पलटा
राहतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी गांव की घाटी पर मंगलवार बुधवार दरमियानी रात लगभग 2:30 एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित है लेकिन ट्रक में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के मुताबिक भोपाल से ट्रक कोलकाता जा रहा था जो बीती देर रात चौकी घाटी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।