राहतगढ़: राहतगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री का किया स्वागत
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार सुबह 11:30 बजे राहतगढ़ पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया। मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत उन्होंने राहतगढ़ के प्रसिद्ध बनेनी घाट शिवलिंग प्रतीकात्मक फोटो भी भेंट की। इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सागर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।