नियामताबाद डीपीआरसी परिसर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन शनिवार शाम 05 बजे सम्पन्न हुआ। जिसमे राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ रहे मौजूद रहे, कार्यक्रम मे राज्य मंत्री द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा कहा की बीजेपी सरकार मे विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।