मेदिनीनगर (डालटनगंज): कांग्रेस के खिलाफ पलामू भाजपा महिला मोर्चा ने मेदिनीनगर में आक्रोश रैली निकाली, जमकर नारे लगाए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने के मामले में भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। महिला मोर्चा द्वारा राजधानी रांची में प्रदर्शन के बाद पलामू में मंगलवार दोपहर 3 बजे आक्रोश रैली निकाली गयी। प्रदर्शन में प्रथम महापौर अरूणा शंकर, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपा सिंह समेत अन्य शामिल थे।