मुरैना नगर: नवविवाहिता महिला की नैनागढ़ रोड पर फांसी लगने से हुई मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, शव को भेजा पीएम हाउस
मुरैना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नैना का रोड पर रहने वाली नव विवाहित महिला मुस्कान पत्नी राकेश राजपूत की फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा अमृत घोषित कर दिया और शव को पीएम हाउस भिजवा दिया जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया और मौके पर पुलिस पहुंची।