बीकानेर-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस को रेल मंत्री ने किया रवाना : जालोर स्टेशन पर वर्चुअल कार्यक्रम, मुख्य सचेतक ने दिखाई हरी झंडी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बीकानेर (लालगढ़)-अहमदाबाद (साबरमती) दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को बीकानेर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। जालोर रेलवे स्टेशन पर इस मौके पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य सचेतक और जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, डीआरएम, आहोर विधायक सहित जनप्रतिनिधि और शहरवासी शामिल हुए। नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई।
Jalor, Jalor | Jun 21, 2026