गम्हरिया: पीडीएस दुकानों पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
गम्हरिया प्रखंड में पीडीएस दुकानों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। बीडीओ सह सीओ शाएक आलम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने खाद्यान्न, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की जांच की।डीलरों को समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन देने का सख्त निर्देश दिया गया। अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।