इटारसी: नगरपालिका अध्यक्ष ने वार्ड 25 एवं वार्ड क्रमांक 2 में निर्माणधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड नंबर 25 एवं वार्ड क्रमांक 2 में नगर पालिका द्वारा चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे निरीक्षण किया इस दौरान ठेकेदार पुनीत मालवीय को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बेहतर रखने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क की सुरक्षा के लिए दोनों ओर बेरीकेडिंग लगाने तथा सड़क की तराई करने के निर्देश दिए।