महोबा: बड़ी चंद्रिका मंदिर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, सरकार पर साधा निशाना
Mahoba, Mahoba | May 29, 2026 शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने वाले लोग ही गौमाता की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ रक्षा के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। शंकराचार्य ने कहा कि भारत विश्व गुरु से विश्व कसाई बनने की ओर बढ़ रहा है और सरकार की कथनी-करनी में बड़ा अंतर है।