कानपुर: रेलवे पुलिस ने कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन में चोरी और छिनैती करने वाले 2 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
रेलवे पुलिस ने कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन में चोरी और छिनैती करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। गुरुवार 5 बजे प्रभारी निरीक्षक थाना ने बताया कि, जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।