कानपुर: सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की महिला जनसुनवाई के दौरान पीड़ित विवाहिता महिलाएं शिकायतें लेकर पहुंची
गुरुवार को 12 बजे राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता की सर्किट हाउस में चल रही सुनवाई के दौरान कई पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत लेकर पहुंची। इसी दौरान एक पीड़ित महिला ने अपने गे पति के अवैध संबंधों को लेकर शिकायत की। पीड़िता का कहना है कि, इसका विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है।आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए है।