कानपुर: बर्रा में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ शिकायत करने पर उसके गुर्गों ने युवक के साथ की हैवानियत, वीडियो हुआ वायरल
बर्रा में हिस्ट्रीशीटर की खिलाफत करने पर उसके गुर्गों ने एक युवक के साथ हैवानियत बरती। युवक को कमरे में बंधक बनाकर उसकी 8 घंटों तक पिटाई की गई, सीने में पैर रख कर उसका गला दबाया गया। बेरहमी से मारपीट के दौरान युवक को उल्टियां हुई और वह बेसुध हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उससे कमरे में सफाई कराई। पूरे प्रकरण का वीडियो गुरुवार 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया