अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत नाहरावाली के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने आज सोमवार शाम 5 बजे बताया कि ग्राम पंचायत नाहरावाली में 2025 में एक सड़क का निर्माण करवाया गया था मगर निर्माण बोर्ड पर इसकी निर्माण वर्ष 2023 बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रशासन के द्वारा सरेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है।