सदर: लखनऊ में महिला की गला दबाकर हत्या, प्रेमी फरार
Sadar, Lucknow | Apr 25, 2026 राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी द्वारा महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात शुक्रवार रात लाला बाग, रिंग रोड के पास हुई। शनिवार सुबह खाली प्लॉट में बनी झोपड़ी में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।