कांके: कांटाटोली इलाके में मारपीट का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, बाइक सवार युवकों ने की मारपीट
Kanke, Ranchi | May 22, 2026 कांटाटोली इलाके में बीती रात हुई मारपीट की घटना का वायरल सीसीटीवी वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार वाहनों के ओवरटेक को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।