ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर 1 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जाटवपुरा के पास खदान के पानी में एक युवक का शव मिला। युवक की शर्ट में भारी पत्थर भरे होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।