सेड़वा: सेड़वा के शमो की और ढाणी में एक घर में लगी बिजली की शार्ट सर्किट से भयानक आग हजारों का सामान एवं चार बकरियां जिंदा जली
Sedwa, Barmer | Mar 30, 2024 सेड़वा इलाके के शमो की ढाणी में एक घर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण पूरा घर जलने के साथ घर के अंदर रखा हजारों का सामान जल कर राख हो गया। घर के झोपे में बंधी चार बकरियां भी आग से जिंदा जल गई। लोगों ने आग को बुझाने के खूब प्रयास किया। लेकिन आग भीषण होने के कारण चंद मिनट के अंदर पूरे घर को राख में आग ने तब्दील कर दिया।