बागपत: मीतली में बसपा की जिला स्तरीय विधानसभा कमेटी की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया
Baghpat, Bagpat | May 18, 2026 सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं पूर्व मंत्री दायाराम सैनी ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार जरूरी है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होते है।