छपरा: मढ़ौरा: जदयू नेता के वायरल वीडियो का खुलासा, नेता ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष
Chapra, Saran | Apr 5, 2026 जिले के मढ़ौरा में जदयू नेता गामा सिंह और एक लड़की के सोशल मीडिया पर वायरल विडियो का पटाक्षेप सामने आया। रविवार की सुबह 9 बजें के लगभग जदयू नेता गामा सिंह ने बताया कि वे खेतों में गेहूं की कटनी करा रहे हैं और एक लड़की को कुछ युवकों के द्वारा छेड़खानी की जा रही थी वे उसे बचाने के लिए सामने आए, जबकि उक्त मामले का विडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।