पीपलदा: इटावा पुलिस ने क़स्बे मे सट्टे की खाईवाली करते 2 सटोरियों को किया गिरफ्तार 1920 रुपये जप्त
Pipalda, Kota | May 7, 2024 इटावा पुलिस ने आज क़स्बे में सट्टे की खाईवाली करते 2 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनसे 1920 रुपये जप्त किये गए। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान गेता रोड़ पर राजेन्द्र बेरवा को सट्टे की खाईवाली करते 980 रुपये व सट्टा सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।वही करवाड चौराहा पीपल्दा रोड़ से कमरुद्दीन को 940 रुपये सट्टा रकम के साथ गिरफ्तार किया गया।