पीपलदा: इटावा पुलिस ने खातोली रोड़ पर एक युवक से गश्त के दौरान 280 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 6, 2024 इटावा पुलिस ने आज खातोली रोड़ पर गश्त के दौरान 280 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि इटावा पुलिस जाप्ते ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को शक होने पर रोका तो उसके पास तलाशी में 280 ग्राम गांजा मिला पुलिस ने आरोपी विष्णु पुत्र रामचरण सुमन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 8/20 NDPS एक्ट में कार्यवाही की।