पीपलदा: इटावा पुलिस ने करवाड़ कस्बे में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते एक सटोरिये को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 5, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने आज करवाड क़स्बे में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते एक सटोरिये को गिरफ्तार कर उससे 920 रुपये नगद जप्त किये है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि इटावा पुलिस ने गश्त के दौरान करवाड कस्बे में एक व्यक्ति अशोक कुमार पुत्र रामकल्याण को सट्टे की खाईवाली करते गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 13 RPGO में कार्यवाही की।