औरैया: बौद्ध कथा में नहीं आने पर युवक को पीटा, अंबेडकर पार्क में लगवाईं उठक-बैठक, फफूंद में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज
फफूंद थाना क्षेत्र के द्वारकापुर गांव में संप्रदाय विशेष की कथा में शामिल न होने पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों पर आरोप है कि उन्होंने युवक को घर से उठाकर पड़ोसी गांव के अंबेडकर पार्क ले जाकर प्रतिमा के सामने जबरन उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मा