बिल्सी: सहसवान की राजनीति का एक युग समाप्त, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पांच बार के विधायक ओमकार सिंह यादव का निधन
Bilsi, Budaun | Jul 9, 2026 पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सहसवान विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार विधायक रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता ओमकार सिंह यादव का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही बदायूँ सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिजन पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव संभल जनपद के गुन्नौर तहसील के ग्राम सिंघोला ले गए।