प्रतापगढ़: राजापुर के युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या, सीसीटीवी से हुई शिनाख्त, चारों आरोपियों पर एसपी ने घोषित किया ₹25,000 का इनाम
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद में राजापुर के विकास पटेल की हत्यारोपियो की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज से की गई है। एएसपी शैलेन्द्र लाल ने सोमवार सुबह 8.30 बजे बताया की पुलिस ने आरोपियों पुनीत, कुलदीप, निसार व बाकेलाल की पहचान कर ली है। गिरफ्तारी हेतु एसपी डॉ. अनिल कुमार ने प्रत्येक पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।