प्रतापगढ़: सरायजमुआरी गांव से शव लेकर रसूलाबाद अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों को मल्लाहों ने पीटकर लहूलुहान किया
प्रतापगढ़ जनपद के सरायजमुआरी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद तिवारी 45 वर्ष पुत्र राम नरेश तिवारी की शनिवार रात ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से मृत्यु हो गई। परिजन व आस पास के लोग पहलवान ट्रांसपोट की बस से शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रसूलाबाद घाट प्रयागराज ले गए। वहां पर पानी काफी होने के कारण पार्किंग के पास लगी चाय की दुकानके पास से शव लेकर जाने लगे।