सहियारा और खुटहा के बीच में बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर।जख्मी हालात में बुजुर्ग को इलाज के लिए स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जख्मी बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग इमादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीवनपुर गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश सिंह के 65 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह है।