कांके: अरगोड़ा चौक समेत रांची के कई इलाकों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया
Kanke, Ranchi | Nov 14, 2025 अरगोड़ा चौक सहित रांची के कई इलाकों में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने हर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की। वहीं इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और संदेह होने पर उनके पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की। बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।