कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों ने विवाहिता को घर से बाहर निकाला, पीड़िता पहुंची थाने
Koil, Aligarh | Mar 2, 2024 महिला ने बताया कि मेरे परिवार वाले अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थ थे, जिसकी वजह से ससुराल वाले आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। जब पूरे घटनाक्रम की जानकारी विवाहिता ने अपने परिवार को दी तो परिवार के द्वारा विवाहिता को साथ लेकर शुक्रवार करीब 5:00 बजे संबंधित थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई की बात कही है।