कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत देर रात्रि अनियंत्रित कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
Koil, Aligarh | Mar 1, 2024 अनियंत्रित कार ने देर रात्रि ई-रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, ई-रिक्शा में बैठी 4 सवारियां हुई गंभीर रूप से घायल, राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में सवारियों को इलाज के लिए भेजा गया। घायल युवक के भाई के द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी शुक्रवार करीब 11:00 बजे पुलिस को दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।