कोल: थाना नगर कोतवाली के अंतर्गत सट्टा लगाते युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ कर की कार्यवाही
Koil, Aligarh | Mar 1, 2024 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस उक्त युवक को पकड़ कर थाने ले आई, युवक के पास से सट्टे की पर्ची बरामद हुई है। इस संदर्भ में पुलिस के द्वारा शुक्रवार करीब 5:00 बजे युवक पर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है।